• है वो एक छोटी सी गुड़िया

    है वो एक छोटी सी गुड़िया
    लेकिन पापा की परी है वो
    शैतानी तो बहुत करती है
    लेकिन मां की दुलारी है वह
    खूब गाती है मुस्कुराती है
    और सबसे घुलमिल जाती है
    यूं तो कभी सख्ती से पेश आती है
    पर बचकानी हरकतें हैं उसकी
    कभी रोते हुए को हंसा जाती है
    तो कभी हंसते हुए को रुला जाती है
    यूं तो खुद ही परी है वह
    परियों के किस्से खूब लुभाते हैं
    राजा रानी के दिलचस्प किस्सों से
    नानी की दीवानी है वह
    सर्दियों में सर्दी से डरते हैं हम
    और हल्की सी धूप भी सुहानी लगती है
    बेफिक्र है आज भी हमेशा की तरह
    सर्दी में भी आइसक्रीम के मजे लेती है

  • You might also like

    No comments:

    Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

RECENT COMMENTS