• सिलसिला यूँही चलता रहे

    तेरे मेरे बातों का सिलसिला
    यूँही चलता रहे
    तेरे मेरे बीच तकरार और मनाने का
    सिलसिला यूँही चलता रहे
    छोटी -छोटी बातों पर प्यार भरा बहस
    यूँही चलता रहे
    तेरे मेरे रूठने और मनाने का
    सिलसिला यूँही चलता रहे
    ना तुम टोंको ना मैं रोकूं
    बस प्यार भरी बातों का
    सिलसिला यूँही चलता रहे
    हंसी के बदले हंसी और
    मजाक के बदले मजाक का
    यह सिलसिला चलता रहे
    ना कभी तुम्हारी बात खत्म हो
    और ना मुझे खत्म करने का मन करे
    तुम्हारी मेरी बचपना भर यादों का
    सिलसिला यूँही चलता रहे
    ना मैं चाहूं और ना ही तुम
    कि कहीं रुकावट आए.
    बस.....
    प्यार भरी बातों का सिलसिला
    यूँही चलता रहे... चलता रहे

  • You might also like

    No comments:

    Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

RECENT COMMENTS