• हाँ , वो मेरे पापा ही है जो मुझे एक पहचान दे गए

     


    मुझे कुछ बनने का , कुछ करने का अरमान दे गए
    हाँ वो मेरे पापा ही है , जो मुझे एक पहचान दे गए

    छोटी सी थी मैं ,एक सिक्के के लिए रोती थी
    वो नोट लेकर रखते थे , जब चैन से सोती थी
    धीरे धीऱे बड़ी हुई , स्कूल में दाखिला दिला दिया
    गुमी चीज़े कई बार , तो नया सामान दिला
    आत्मविश्वास बढ़े मेरा तो मान सम्मान दे गए
    हाँ वो मेरे पापा ही है , जो मुझे एक पहचान दे गए

    नहीं आता था मुझे लोगो से बात करना
    तो सिखाया करते थे मुलाकात करना
    परदे के पीछे अक्सर डर के छुप जाया करती थी मैं
    तो सिखाया करते थे सवालात करना
    अनजान थी मैं दुनिया से तो एक फरमान दे गए
    हाँ वो मेरे पापा ही है , जो मुझे एक पहचान दे गए

    मंच में बोलने की चाह थी मुझे
    तो अपना स्टेज मेरे नाम कर दिया
    करने के लिए ख्वाइशे को पूरी
    उन्होंने एक सुबह शाम कर दिया
    पा सकूँ अपनी मंज़िल को तो एक उड़ान दे गए
    है वो मेरे पापा ही है , जो मुझे एक पहचान दे गए
    ~Ankita Tantuway

  • You might also like

    No comments:

    Post a Comment

Search This Blog

Powered by Blogger.

RECENT COMMENTS